CM Ladli Behna Yojana – मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को ₹1250 रूपये प्रतिमाह मिलेंगे, जाने आवेदन की जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पिछले 2 सालों से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्य प्रदेश में रहने वाली गरीब महिला निवासियों को लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री जी द्वारा हर महीना ₹1250 दिए जा रहे हैं।

यह योजना का उद्देश्य एकदम साफ है, मध्य प्रदेश की सरकार वहाँ की महिलाओं की मदद कर रही है। यदि आप 2025 में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो मैं आपको बता दूँ इसकी प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन रखी गई है।

आप ऑफलाइन मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना में आवेदन कर सकते हैं, रजिस्ट्रेशन के लिए मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट के द्वारा होगा जिसकी पूरी जानकारी इस लेख में बताई है।

CM Ladli Behna Yojana Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
अंतर्गतमध्‍यप्रदेश सरकार
संबंधित विभागमहिला और बाल विकास विभाग
सहायता राशि₹1250 रुपए (प्रतिमाह)
आवेदन प्रक्रियाOffline
Official Websitehttps://cmladlibahna.mp.gov.in/

लाड़ली बहना योजना क्‍या है? (CM Ladli Behna Yojana)

जैसे महाराष्ट्र में लाडकी बहीण योजना है उसी तरह से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मध्य प्रदेश में रहने वाली महिलाओं के लिए लाडली बहना नाम की योजना की शुरुआत 2023 से की गई है।

अभी तक इस योजना के तहत 1,31,35,985 महिलाओं को आवेदन की कुल प्राप्ति हुई है। पिछले 2 सालों में मध्य प्रदेश की सरकार ने लाड़ली बहना योजना के तहत कई महिलाओं के घर खुशियाँ बांटी हैं।

यह योजना के जरिए मध्य प्रदेश के स्थाई लाडली बहनों को ₹1250 प्रतिमाह सरकार देगी। इन पैसों के जरिए गरीब महिलाओं को घर चलाने में थोड़ी मदद मिलेगी।

शुरुआती दिनों में 2023 और 2024 तक सरकार केवल ₹1000 हर महीने दे रही थी, अभी हाल ही में सरकार ने इस राशि को ₹250 से बढ़ा दिया है, तो अब सभी महिलाओं को DBT के माध्यम से ₹1250 मिलेंगे।

CM Ladli Behna Yojana Eligibility

मुख्यमंत्री की इस लाड़ली बहना योजना में आवेदन करने से पहले आपको पात्रता को समझना बहुत जरूरी है।

  • मध्य प्रदेश राज्य की स्थाई निवासी को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • यह योजना केवल महिलाओं के लिए है।
  • महिला के परिवार में किसी के पास सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए।
  • महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

CM Ladli Behna Yojana (Documents)

लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश में आवेदन के लिए नीचे बताए गए दस्तावेज़ आपके पास मौजूद होने चाहिए:

  • मध्य प्रदेश निवासी प्रमाणपत्र
  • समग्र परिवार / सदस्य आई.डी
  • आधार समग्र e-KYC
  • वोटर आईडी
  • आय प्रमाणपत्र
  • बैंक खाता
  • आधार से लिंक किया हुआ मोबाइल नंबर

CM Ladli Behna Yojana Apply Offline

यदि आप भी Chief Minister लाड़ली बहना योजना में आवेदन करना चाहते हो तो आपको ऑफलाइन (Offline) रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसकी जानकारी नीचे बताई गई है।

Cheif Minister Ladli Bahena Yojana Portal
  1. सबसे पहले मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
  2. वहां आपको होमपेज पर ही आवेदन की प्रक्रिया दिखेगी, जिसे आपको फॉलो करना होगा।
  3. आप नजदीकी ग्राम पंचायत या फिर वार्ड कार्यालय में जाएं।
  4. अब आपको नजदीकी कार्यालय में फॉर्म की जानकारी लाड़ली बहना के पोर्टल/एप में जाकर प्रविष्टि करनी होगी।
  5. फिर फॉर्म रजिस्ट्रेशन के दौरान महिला की तस्वीर खींची जाएगी।
  6. जैसे ही आपका रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑफलाइन भर दिया जाएगा, तो आप कार्यालय से पावती प्राप्त कर लें।
  7. फिर आप अपने ऑनलाइन आवेदन क्रमांक की ज़ेरॉक्स निकाल लें।

CM Ladli Behna Yojana FAQs

Q1. मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना क्या है?

Ans: मध्य प्रदेश की सरकार ने महिलाओं को ₹1250 प्रति माह की राशि देने के लिए लाड़ली बहना योजना शुरू की है।

Q2. यह योजना की शुरुआत कब हुई?

Ans: लाड़ली बहना योजना की शुरुआत 28 जनवरी, 2023 से हुई है।

Q3. मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना में आवेदन कैसे करें?

Ans: इस योजना के लिए आप नजदीकी ग्राम पंचायत या फिर वार्ड कार्यालय में जाकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q4. मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में कितनी राशि मिलेगी?

Ans: इस योजना में महिलाओं के खाते में हर महीने ₹1250 भेजे जाते हैं।

Q5. लाड़ली बहना योजना के लिए आपकी उम्र कितनी होनी चाहिए?

Ans: योजना में महिला की उम्र 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

निष्‍कर्ष

दोस्तों हमने मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना में ऑफलाइन आवेदन करने की जानकारी और योजना में लगने वाले दस्तावेज़ से जुड़ी जानकारी बताई है, यदि आपको इस योजना से जुड़ी और जानकारी चाहिए तो आप नज़दीकी ग्राम पंचायत में जाएं।

Author: Bhavy Sharma

Nidhi Bhaskar

मेरा नाम Nidhi Bhaskar है और मैं 2 साल की Mass Media की छात्र हूँ। मैं महाराष्ट्र के पुणे (Pune) शहर में रहती हूँ और मैंने सरकारी योजना ब्लॉगिंग की शुरुआत 2024 से की है।

Leave a Comment